Tuesday, 30 June 2020

भारत में TikTok हुआ बैन तो इन स्टार्स को लगा जोर का झटका, एक की तो बोलती ही हुई बंद



भारत सरकार की ओर से चीन पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 चाइनीस एप्स को बैन कर दिया गया है। इनमें बेहद पॉपुलर हो चुका TikTok भी शामिल है। गौरतलब है कि TikTok पर बहुत से बॉलीवुड के और टीवी सितारे भी मौजूद हैं, जिन्होंने यहां अपना अकाउंट बना रखा है और वे लगातार यहां वीडियो अपलोड करते रहते हैं। टिकटॉक पर उनके प्रशंसकों की संख्या भी लाखों-करोड़ों में है। 

ऐसे में जिन सितारों की फैन फॉलोइंग टिकटॉक पर काफी अच्छी है और जो TikTok का आनंद ले रहे थे, टिकटॉक के बैन होने के बाद उन्हें झटका तो जरूर लगा है। टिकटॉक को बैन किए जाने के बाद इनमें से कुछ सितारों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जबकि बाकी लोगों की प्रतिक्रिया आने का इंतजार है।
loading...
 


 जन्नत जुबेर रहमानी 

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी की। TikTok पर वे काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने टिकटॉक को बैन किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इसी का तो इंतजार था। इस फैसले से मुझे खुशी है। केवल टिकटॉक ही नहीं, सभी चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया जाना चाहिए। रहमानी ने तो यह भी कहा कि टिकटॉक पर जो लोग वीडियो बनाते थे, उनके लिए यह खबर थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है। फिर भी इस बात का आईडिया तो मुझे पहले से ही था कि टिकटॉक को बैन कर दिया जाएगा। रहमानी ने कहा कि मैं केवल दूसरों का मनोरंजन करने के लिए ही TikTok पर वीडियो बनाया करती थी। 

 विशाल पांडे 


 टीवी अभिनेता विशाल पांडे जो कि टिकटॉक पर बहुत ही पॉपुलर रहे हैं, TikTok के बैन होने के बाद तो जैसे उनकी बोलती ही बंद हो गई है। विशाल पांडे इस पर कोई प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि टिकटॉक को बैन किए जाने के मामले पर वे कोई बात नहीं करना चाहते हैं। विशाल पांडे की प्रतिक्रिया से साफ है कि टिकटॉक के बैन होने से उन्हें बहुत बड़ा सदमा लगा है।

जैकलीन फर्नांडिस 

 टिकटॉक पर बैन लगने से संभव है कि जैकलीन फर्नांडिस को भी झटका लगा होगा, क्योंकि यहां उनके एक करोड़ 36 लाख से भी अधिक फैंस मौजूद हैं। जैकलीन फर्नांडिस के वीडियोज TikTok पर बहुत पसंद किए जाते रहे हैं। हालांकि, अब टिकटॉक के बैन हो जाने से उनके वीडियोज उनके प्रशंसकों को देखने को नहीं मिलेंगे।

 शिल्पा शेट्टी 

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के TikTok वीडियोज हमेशा देखने को मिल जाया करते थे। शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के साथ भी मस्ती भरे वीडियो बनाकर यहां पोस्ट करती रहती थीं। हालांकि, टिकटॉक के बैन हो जाने से उन्हें भी झटका जरूर लगा होगा। 

 सनी लियोनी 

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के भी टिकटॉक पर 66 लाख से अधिक फैंस मौजूद हैं। सनी लियोन यहां बहुत से पर्सनल वीडियोज बनाकर पोस्ट करती रहती हैं। प्रमोशनल वीडियो भी सनी लियोनी यहां बनाती हैं, मगर अब TikTok के बैन हो जाने से इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें भी झटका महसूस हुआ होगा।
loading...

चीन में सबसे बड़ा घोटाला, देश का 83 टन सोना निकला फर्जी!



पूरी दुनिया में चीन को अपनी नकली चीजों के लिए जाना जाता है. चाहे वह औद्योगिक उत्पाद हो या उसे बैंक से लोन लेना हो. वह नकली और जो चीजें मौजूद नहीं हैं, उन्हें दिखाकर घपले कर लेता है अब पता चला कि चीन के गोल्ड रिजर्व का 4 फीसदी से ज्यादा यानी 83 टन सोना नकली है. यह घपला किया है कि चीन की एक बड़ी ज्वेलरी कंपनी ने जिसका हेडक्वार्टर वुहान में है.

 जीरो हेज नामक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक किंगोल्ड (Kingold) ज्वेलरी कंपनी वुहान में है. इसने चीन की 14 फाइनेंशियल कंपनियों (शैडो बैंक) से पिछले पांच सालों में 2.8 बिलियन डॉलर यानी 21,148 करोड़ रुपए का लोन लिया. यह लोन लेने के लिए कंपनी ने 83 टन नकली गोल्ड बार (सोने की ईंटें या बिस्किट) जमानत के तौर पर रखे.

 हाल के इतिहास में इसे चीन का सबसे बड़ा सोने का घोटाला माना जा रहा है. इस घोटाले में फिर से वुहान शहर का नाम आया है. जहां से छह महीने पहले पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला.
loading...
किंगोल्ड ज्वेलरी कंपनी नैसडैक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है. यह दुनिया की सबसे बड़ी निजी कंपनी है जो सोने का काम करती है. इसका मार्केट कैप 8 मिलियन डॉलर यानी 60.41 करोड़ रुपए है.

कंपनी के मालिक हैं पूर्व मिलिट्री अफसर जिया झिहोंग. जीरो हेज की रिपोर्ट के मुताबिक किंगोल्ड ज्वेलरी कंपनी ने 16 बिलियन युआन यानी 17,017 करोड़ रुपए के लोन के लिए बतौर जमानत, सिक्योरिटी और बीमा के लिए 83 टन सोने की ईंटें-बिस्किट रिजर्व में रखवाए थे. लेकिन जांच में पता चला कि वह तांबा है.

अब ये लोन 30 बिलियन युआन यानी 32,073 करोड़ की संपत्ति से वसूला जाएगा. वसूली करने का काम चीन की बीमा कंपनी पीआईसीसी प्रॉपर्टी एंड कैजुल्टी कोऑपरेटिव लिमिटेड करेगी. साथ में कुछ अन्य छोटी बीमा कंपनियां भी इस काम में लगेंगी.

 इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस साल फरवरी में किंगोल्ड कंपनी ने डोंगगुआन ट्रस्ट को. लिमिटेड (चीन का शैडो बैंक) का लोन नहीं दिया. तब कंपनी ने किंगोल्ड द्वारा बतौर जमानत सोने की ईंटे निकलवाई. उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह तांबा है. इसके बाद किंगोल्ड को लोन देने वाली कंपनियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद किंगोल्ड कंपनी को सबसे ज्यादा लोन देने वाली कंपनी चाइना मिनशेंग ट्रस्ट ने अदालत से आदेश जारी कराया कि किंगोल्ड की ओर से बतौर जमानत रखे गए सोने की ईंटों की जांच की जाए.

22 मई को पता चला कि मिनशेंग के पास रखे सोने की ईंटे में तांबें की निकली. किंगोल्ड के मालिक जिया झिहोंग ने फ्रॉड के आरोपों से इंकार किया है. जिया ने कहा कि हमने कहीं भी नकली गोल्ड बार्स नहीं रखे. न ही उसे जमानत के तौर पर उपयोग किया. किंगोल्ड कंपनी 2002 में स्थापित की गई थी. तब यह एक सोने की फैक्ट्री हुआ करती थी.


इस फैक्ट्री को पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना से अनुमति मिली थी. बाद में यह कंपनी नैसडैक स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो गई. लेकिन अब इस मामले के सामने आने के बाद इस कंपनी का नाम खराब हुआ है. (फोटोः रॉयटर्स) पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व अमेरिका के पास है. यहां 8134 टन सोना है. उसके बाद दूसरे नंबर पर जर्मनी 3364 टन और तीसरे पर इटली 2452 टन है. चीन 1948.30 टन गोल्ड रिजर्व के साथ छठें नंबर पर है. भारत इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है. इसके पास 642 टन सोना रिजर्व में है. (फोटोः रॉयटर्स)
loading...

सुबह खाली पेट पिए लौंग की ये ड्रिंक, 10 दिन में मोटापा कम होने लगेगा, जाने इसे बनाने का तरीका


मोटापे की समस्यां आजकल हर तीसरे भारतीय को है. ये मोटापा ना सिर्फ आपका लुक बिगाड़ता है बल्कि कई सारी बिमारियों को भी दावत देता है. एक स्टडी के अनुसार मोटे लोगो में हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल की बीमारियाँ होने की संभावना अधिक होती है. खासकर आपको अपने पेट की चर्बी को कम कंरने पर ध्यान देना चाहिए. मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह की कोशिशें करते हैं. इनमे कुछ आसान बल्कि कुछ बेहद कठिन होती है. 

आज हम आपको घर पर एक आसान तरीके से मोटापा कम करने का तरीका बताएंगे. लौंग घटाएगी मोटापा
loading...
लगभग हर भारतीय किचन में लौंग आसानी से मिल जाती है. एशियाई व्यंजनों में लौंग का उपयोग अधिक देखने को मिलता है. यह खुशबूदार मसाला सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि आपका वजन भी कम कर सकता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि लौंग को एक ख़ास तरीके से खाया जाए तो ये आपको फैली हुई कमर को पतली करने में मदद करता है.


ऐसे करती है काम

लौंग के अंदर प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फॉस्फॉरस, पोटैशियम, सोडियम और हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटीकोलेस्टेरिक और एंटी-लिपिड गुण भी होते हैं. यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ने में मदद करते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जब आपके शरीर का मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है तो मोटापा कम होने लगता है. इस बिमारी में भी कारगर है लौंग मोटापा कम करने के अलावा लौंग शरीर की कई बिमारियों को भी दूर करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर के ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम करते हैं. जब आपका ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस कम होता है तो पुरानी बिमारी भी ख़त्म होने लगती है. 

इसके अलावा लौंग ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी सहायता करती है. ऐसे बनाए मोटापा घटाने की ड्रिंक लौंग को जब अन्य शक्तिशाली मसालों जैसे काली मिर्च, दालचीनी और जीरे के साथ मिलाकर सेवन किया जाता है तो यह बॉडी का मेटाबॉलिक रेट तेजी से बढ़ाता है. इससे आपका मोटापा भी तेजी से घटने लगता है. इसलिए इस वेट-लोस ड्रिंक को बनाने के लिए हम इन सामग्रियों का इस्तेमाल करेंगे.

सामग्री: 
50 ग्राम लौंग, 50 ग्राम दालचीनी, 50 ग्राम जीरा. विधि: इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप सभी सामग्रियों को एक पैन में डालकर भून लें. इन्हें तब तक भूनना है जब तक कि आपको इसकी खुशबू न आने लगें. इसके बाद इन सभी को मिक्सर में पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें. अब इसे एक एयर टाइट डब्बे में भर लें. सेवन का तरीका एक तपेली में गैस पर पानी उबलने रखे. इसमें ऊपर बनाए गए मिश्रण का एक चम्मच डाल दें. पानी उबल जाए तो गैस बंद कर इसे ठंडा होने दें. अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें. लीजिए आपकी मोटापा घटाने की ड्रिंक तैयार है.

 इसे रोज खाली पेट लें. 

 नोट: यदि आपको मसालों से एलर्जी हैं तो इसका इस्तेमाल करने के पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. लौंग में उपस्थित यूजेनॉल कुछ लोगों में एलर्जी पैदा कर सकता है. ध्यान रहे कि सिर्फ इस उपाय से मोटापा पूरी तरह कम नहीं होगा. इसके साथ आपको हेल्‍दी डायट का सेवन और नियमित व्यायाम जैसे काम भी करना पड़ेंगे.
loading...

‘चीनी लोग क्रिकेट क्यों नहीं खेलते?’ शत्रुघ्न सिन्हा ने बताई मजेदार वजह, सुनकर लोटपोट हो जाओगे



भारत और चीन के बीच इन दिनों काफी तनाव चल रहा है. इसकी शुरुआत 15 और 16 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प है. चीनी और भातीय सैनिकों के बीच हुई इस लड़ाई में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद से ही भारतियों में चीनियों के प्रति रोष देखा जा रहा है. आम जनता चीनी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने के गुणगान गाने लगी.

इस बीच सरकार ने भी उनकी सुनी और चीन की 59 चाइनीज एप पर बैन लगा दिया. सरकार के इस फैसले से कई लोग खुश हुए. उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया. और इसी के साथ सोशल मीडिया पर चीनियों को लेकर हंसी मजाक भी शुरू हो गया.

loading...
 इस बीच बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने भी चीनी लोगों के ऊपर एक मजेदार जोक शेयर किया है. आप ने भी ये बात जरूर नोटिस की होगी कि चीन में लोग क्रिकेट नहीं खेलते हैं. लेकिन उसके पड़ोसी देश भारत में तो ये खेल बड़ा पॉपुलर है. ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि आखिर ये चीनी लोग क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं?

इसका मजेदार जवाब शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया है. जब आप इसका जवाब जानेंगे तो अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. चीनी क्यों नहीं खेलते क्रिकेट? दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट साझा की है. इसमें वे लिखते हैं कि ये सिर्फ हंसी मजाक के लिए ही है. इसके बाद वे अपने फैंस से पूछते हैं कि ‘चीनी लोग क्रिकेट क्यों नहीं खेलते हैं?’

 इसक जवाब देते हुए वे लिखते हैं ‘क्योंकि वे अपने बैट्स (चमगादड़) खा जाते हैं और उन्हें अपनी बाउंड्रीज (सीमा रेखा) का पता नहीं होता है.‘ लोगों को पसंद आया जोक शत्रुघ्न सिन्हा का ये मजेदार जोक्स सोशल मीडिया यूजर्स को बड़ा पसंद आया. इसे पढ़ वे अलग अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे. वहीं कुछ ने तो उनका ही मजाक उड़ा दिया. चलिए देखते हैं किसने क्या कहा? चलिए इन्हें तो जोक सुन मजा आ गया. अब ये तारीफ़ थी या ताना? ये तो डबल मीनिंग जोक हो गया. उम्मीद है आपको समझ आया होगा. ये भाई साहब ज़रा खुश नहीं लग रहे. लो.. इन्होने तो पोल खोल दी. क्या शत्रु जी आप तो चुराए हुए जोक्स शेयर कर रहे हैं. ये तो नहले पर दहला हो गया. वैसे दोस्तों आप लोगों को ये जोक कैसा लगा?
loading...

लद्दाख में पटियाला का फौजी बेटा लांस नायक सलीम हुआ शहीद, आखरी बार फोन पर मां से किया था यह वादा





भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कम होने की जगह लगातार बढ़ता ही जा रहा है, दिन पर दिन स्थिति खराब होती हुई नजर आ रही है, ऐसे में बहुत से मामले सामने आ रहे हैं जो काफी चिंताजनक है, लगातार लद्दाख से बुरी खबरों के आने का सिलसिला जारी है, आपको बता दें कि लद्दाख से सेना के एक और जवान के शहीद होने की बुरी खबर आई है,

पंजाब के पटियाला के रहने वाले लांस नायक सलीम खान लद्दाख में शहीद हो गए हैं, खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि लद्दाख में हाल ही में पटियाला का एक फौजी बेटा जान गँवा चुका है, यह सेना की तरफ से श्योंक नदी में ऑपरेशन के दौरान सहायता के लिए रस्सी डालकर जा रहे थे, जिस किश्ती में यह सवार होकर कार्य कर रहे थे वह अचानक ही किश्ती पलट गई, जिसमें 24 वर्षीय लांस नायक सलीम डूब गए।

loading...
 जब श्योंक के नदी में राहत और बचाव कार्य जारी था तब लांस नायक सलीम के साथ हुई इस दुर्घटना की वजह से यह नदी में डूब गए थे, आपको बता दें कि सलीम पटियाला के गांव मर्दांहेड़ी के रहने वाले थे और वह सेना की 58 इंजीनियर रेजीमेंट के साथ लद्दाख में पोस्टेड थे, जैसे ही इनके परिवार वालों को इनकी शहादत की सूचना मिली तो इनके घर में शोक का माहौल बन गया, जब इनके पार्थिव शरीर को इनके गांव में लाया गया तो घर के साथ-साथ पुरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था, जब सलीम खान की मां नसीमा बेगम ने अपने लाल के पार्थिव शरीर को देखा तो वह बेसुध हो गई और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।


 शहीद सलीम खान का जन्म 14 जनवरी 1996 को पटियाला के गांव मर्दांहेड़ी में हुआ था और इनके पिता का नाम मंगलदीन और उनकी माता का नाम नसीमा बेगम है, शहीद सलीम खान के पिता भी फौज में थे, एक हादसे के दौरान इनके पिता मंगलदीन घायल हो गए थे जिसके पश्चात यह रिटायर हुए, लगभग 18 वर्ष पहले इनका निधन हो गया था, इनके परिवार में इनकी एक बहन है जिनका नाम सुल्ताना है और इनका एक बड़ा भाई भी है जिनका नाम नियामत अली है, शहीद सलीम खान फरवरी 2014 में भारतीय फौज में भर्ती हुए थे।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि शहीद सलीम खान की मां को अपने बेटे का बहुत बड़ा सदमा लगा है, यह बार-बार यही कह रही है कि मेरे सिम्मा को ला दो, मेरे सिम्मा को ला दो, यह अपने बेटे को याद करते-करते बेहोश भी हो रही है, रोते-बिलखते यह बार-बार अपने लाल को ही बुला रही है, शहीद की मां ने यह बताया कि आखिरी बार मेरी सलीम से फोन पर बातचीत हुई थी, मेरे बेटे ने घर-परिवार के हाल-चाल पूछे थे और मुझसे यह वादा भी किया था कि भारत-चीन की सीमा पर जैसे ही हालात ठीक होते हैं मैं छुट्टी पर घर पर जरूर आऊंगा, शहीद की मां ने अपनी लड़खड़ाती हुई जबान से आगे यह बताया कि जब मेरा बच्चा 3 महीने पहले छुट्टी पर घर लौट कर आया था तब मेरे लाल ने मुझसे कहा था कि “मां अब तुझको जिंदगी की हर खुशी दूंगा, तुझे कभी भी पिता की कमी महसूस नहीं होगी”।


 बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहीद सलीम खान के परिवार की हर संभव मदद करने का ऐलान किया है, शहीद के परिवार को एक्सग्रेशिया अनुदान के तौर पर ₹50 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।
loading...

Tik Tok पर बैन लगते ही इस स्वदेशी ऐप की लग गई लॉट्ररी, 72 घंटे में 5 लाख बार हुआ डाउनलोड


गलवान घाटी में 20 शहीदों की शहादत का बदला लेते हुए भारत सरकार ने चीन को डिजिटल रुप से जोर का झटका दिया है, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क बुरी तरह से बौखला गया है। बीती रात भारत सरकार ने चाइना पर डिजिटल स्ट्राइक करते हुए टिक टॉक समेत 59 ऐप्स को बैन करने का बड़ा फैसला लिया, जिससे देश में खुशी की लहर दौड़ गई।

 इसी बीच टिक टॉक के बैन होते ही एक स्वदेशी कंपनी की किस्मत चमक गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऐप ‘चिंगारी’ की, जिसके डाउनलोड अचानक से बढ़ गए। गलवान में जो चीन की तरफ से धोखेबाजी की गई थी, उसके लिए भारत कूटनीतिक तौर पर उसे एक के बाद झटका दे रहा है, जिसमें से सबसे बड़ा झटका चाइनजी ऐप को बंद करने का है। दरअसल, चाइनीज ऐप बंद होने से चीन को काफी आर्थिक नुकसान होगा, जिसकी बौखलाहट साफ तौर से उसके चेहरे पर देखी जा रही है।

बता दें कि जैसे ही बीती रात भारत सरकार की तरफ चाइनीज ऐप बंद करने का बड़ा फैसला लिया गया, वैसे ही देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वदेशी ऐप चिंगारी की चमकी किस्मत चीनी ऐप टिक टॉक के बैन होते ही भारतीय ऐप चिंगारी की लोकप्रियता बढ़ गई, जिसे बड़े बड़े लोग भी यूज कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 72 घंटे में इस ऐप को लगभग 5 लाख बार डाउनलोड किया गया है। इतना ही नहीं, मजे की बात तो यह है कि आनंद महिंद्रा और केंद्र सरकार के प्रिंसिपल इकनॉमिक एडवाइजर (PEA) संजीव सान्याल जैसे दिग्गज इसे डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

 आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जब बायकॉट चाइना अभियान जोर पकड़ा था, तो स्वदेशी ऐप ‘Mitron’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था। कुल मिलाकर, अब जब चाइनीज ऐप बैन हुए तो जाहिर सी बात है कि स्वदेशी ऐप्स को फायदा मिलेगा और लोग इसे यूज भी करेंगे।


बता दें कि चिंगारी ऐप भी टिक टॉक जैसा ही है, लेकिन उसका कंटेंट बिल्कुल अलग है, जिसे आप यूज कर सकते हैं। और बड़ी बात यह है कि यह एक स्वदेशी ऐप है। भारत का अपना टिक टॉक है ‘चिंगारी’
loading...
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैंने टिकटॉक कभी डाउनलोड नहीं किया, लेकिन मैंने अभी चिंगारी डाउनलोड किया है, जिसे आप भी डाउनलोड कर सकते हैं और यह भारत का अपना टिक टॉक है।

 गौरतलब है कि भारत में टिक टॉक भारी मात्रा में यूज किया जाता है, जिसकी वजह से अब लोगों को एक दूसरे प्लेटफॉर्म की ज़रूरत है। ऐसे में उनके लिए चिंगारी से बेहतर कोई और ऑप्शन नहीं है। इसके अलावा, पीईए संजीव सान्याल ने भी चिंगारी के तारीफ में ट्वीट कर लिखा कि ‘ कभी टिकटॉक से नहीं जुड़ा, लेकिन चिंगारी को डाउनलोड किया है और यह हमारा मजेदार प्लेटफॉर्म है।


 बता दें कि ज्यादातर दिग्गज अब चिंगारी डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं। क्या है चिंगारी ऐप में खासियत? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ऐप की शुरुआत बेंगलुरु में सुमित घोस और बिश्वात्मा नायक द्वारा स्थापित स्टार्टअप ने की है, जिसे अब तक लगभग 25 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। मजे की बात यह है कि यह हिंदी-अंग्रेजी समेत कुल 9 भाषाओं में सुविधा प्रदान करता है। बताया जा रहा है कि अब दोनों उद्यमी इसे एक सुपर ऐप ‘Bharat’.में बदलने की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट पूरी तरह से लिखी जा चुकी है। याद दिला दें कि यह ऐप साल 2018 से ही प्लेस्टोर में हैं, लेकिन अब इसे ज्यादा पहचान मिलेगी और इससे आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी फायदा मिलेगा।
loading...

इन 5 चीनी ऐप्स को लगा सबसे ज्यादा झटका, भारत से करती थी मोटी कमाई, करोड़ों लोग करते थे यूज



चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार ने चीनी ऐप्स पर बैन लगाकर चीन को करारा जवाब दिया है। जिन ऐप्स को सरकार ने बैन किया है उन्हें भारत में काफी इस्तेमाल की जा रहा था और इन ऐप्स की मदद से चीनी कंपनियां मोटी कमाई कर रही थी। 

ये पांच ऐप्स भारत में कर रही थी मोटी कमाई 

 सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69 ए के तहत इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है । भारत सरकार की और से बैन की गई ऐप्स में से टिकटॉक, शेयरइट, Kwai, यूसी ब्राउजर और Baidu map ऐप काफी लोकप्रिय थी और इन ऐप्स से चीनी कंपनियां अच्छी खासी कमाई भारत से कर रही थी।

 1. TikTok ऐप TikTok ऐप भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप में से एक है। इस पॉपुलर चाइनीज ऐप के दुनियाभर में करीब 40 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। जिसमे से 30 फीसदी यूजर्स भारत में ही हैं। इस ऐप की कमाई का 10 फीसदी हिस्सा भारत से जाता है। ये ऐप लगभग 39 भाषाओं में उपलब्ध है। ये ऐप कई सारे देशों में पहले से ही बैन थी। वहीं अब इन देशों की सूची में भारत भी शामिल हो गया है।

 2. यूसी ब्राउजर ऐप यूसी ब्राउजर एक न्यूज ऐप है और ये ऐप 15 भाषाओं में उपलब्ध हैं। इस ऐप को यूसीवेब अलीबाबा ग्रुप की और से बनाया गया है। यूसी ब्राउजर साल 2010 से 2019 तक सबसे अधिक डाउनलोड की जाने वाली मोबाइल ऐप में से एक थी। 

 3 .शेयरइट ऐप शेयरइट भी एक चीनी ऐप है और इसपर भी भारत सरकार ने बैन लगा दिया है। शेयरइट के जरिए लोग फोटो, वीडियो और इत्यादि चीजें एक फोन से दूरे फोन में आसानी से शेयर किया करते थे।

 
loading...
4. Baidu map ऐप Baidu map एक डेस्क टॉप और मोबाइल वेब मैपिंग ऐप है। जो कि साल 2005 में बनाई गई थी। इस ऐप को भी भारत में खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अब ये ऐप भी भारत में बैन हो गई है। 


 5. Kwai ऐप Kwai ऐप वीडियो शेयरिंग ऐप है जिसे Beijing Kuaishou Technology Co. द्वारा बनाया गया है। इस शेयरिंग ऐप को भी भारत में खूब डाउनलोड किया गया है और इस ऐप के जरिए चीनी कंपनी खूब कमाई भारत से करती थी।

 इन ऐप्स को किया है भारत सरकार ने बैन– 

1. TikTok 2. Shareit 3. Kwai 4. UC Browser 5. Baidu map 6. Shein 7. Clash of Kings 8. DU battery saver 9. Helo 10. Likee 11. YouCam makeup 12. Mi Community 13. CM Browers 14. Virus Cleaner 15. APUS Browser 16. ROMWE 17. Club Factory 18. Newsdog 19. Beutry Plus 20. WeChat 21. UC News 22. QQ Mail 23. Weibo 24. Xender 25. QQ Music 26. QQ Newsfeed 27. Bigo Live 28. SelfieCity 29. Mail Master 30. Parallel Space 31. Mi Video Call – क्सिओमी 32. WeSync 33. ES File Explorer 34. Viva Video – QU Video Inc 35. Meitu 36. Vigo Video 37. New Video Status 38. DU Recorder 39. Vault- Hide 40. Cache Cleaner DU App studio 41. DU Cleaner 42. DU Browser 43. Hago Play With New Friends 44. Cam Scanner 45. Clean Master – Cheetah Mobile 46. Wonder Camera 47. Photo Wonder 48. QQ Player 49. We Meet 50. Sweet Selfie 51. Baidu Translate 52. Vmate 53. QQ International 54. QQ Security Center 55. QQ Launcher 56. U Video 57. V fly Status Video 58. Mobile Legends 59. DU Privacy 

 इस वजह से बैन की ये ऐप्स गौरतलब है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसक झड़प के बाद से ही भारत सरकार चीन को आर्थिक मोर्चा पर घेरने में लगी हुई है। वहीं अब भारत सरकार ने उन चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। जिनका भारतीय बाजार में दबदबा था।
loading...